1. विद्युत धारा की परिभाषा क्या है?
उत्तर: (A) प्रति सेकंड आवेश का प्रवाह
2. 1 ऐम्पियर धारा कितने इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह के बराबर है?
उत्तर: (A) 6.25 × 10¹⁸ इलेक्ट्रॉन प्रति सेकंड
3. ओम का नियम किस राशि पर आधारित है?
उत्तर: (B) विभवान्तर और धारा
4. किरचॉफ का प्रथम नियम किस सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर: (B) आवेश संरक्षण
5. किरचॉफ का द्वितीय नियम किस सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर: (B) ऊर्जा संरक्षण
6. किस पदार्थ का प्रतिरोध तापमान के साथ लगभग अपरिवर्तित रहता है?
उत्तर: (B) मैंगनीन
7. किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है:
उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
8. आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध होता है:
उत्तर: (B) अनन्त
9. आदर्श ऐमीटर का प्रतिरोध होता है:
उत्तर: (B) शून्य
10. किसी तार की लंबाई को दोगुना करने पर उसका प्रतिरोध:
उत्तर: (C) चार गुना हो जाता है
11. विद्युत शक्ति का मात्रक है:
उत्तर: (C) वाट
12. किलोवाट-घंटा (kWh) किसका मात्रक है?
उत्तर: (B) ऊर्जा
13. ह्वीट-स्टोन ब्रिज का उपयोग किसके मापन में होता है?
उत्तर: (C) प्रतिरोध
14. किसी चालक की प्रतिरोधकता का सूत्र है:
उत्तर: (B) p = R L / A
15. 100 W, 220 V के बल्ब का प्रतिरोध कितना होगा?
उत्तर: (A) 484 Ω
16. धातु के तार का प्रतिरोध तापमान बढ़ने पर:
उत्तर: (B) बढ़ता है
17. स्वस्थ मानव शरीर का विद्युत प्रतिरोध लगभग होता है:
उत्तर: (B) 10,000 Ω
18. 10 ऐम्पियर की धारा 10 सेकंड तक 15 वोल्ट के विभवान्तर वाले तार से प्रवाहित होती है। किया गया कार्य होगा:
उत्तर: (C) 1500 J
19. 5 Ω प्रतिरोध के तार से 7 वोल्ट विभवान्तर पर 20 मिनट तक धारा प्रवाहित होती है। उत्पन्न ऊष्मा होगी:
उत्तर: (C) 700 कैलोरी
20. सर्वश्रेष्ठ विद्युत चालक है:
उत्तर: (A) चाँदी
21. प्रतिरोधों के समानांतर संयोजन में कौन-सी राशि समान रहती है?
उत्तर: (B) विभवान्तर
22. कार्बन प्रतिरोध के रंग कोड में पीले रंग का मान है:
उत्तर: (D) 4
23. किसी चालक में धारा I के प्रवाह से उत्पन्न ऊष्मा का सूत्र है:
उत्तर: (B) I² R t
24. किसी तार को खींचकर उसकी लंबाई तिगुनी कर दी जाती है। नया प्रतिरोध होगा:
उत्तर: (A) 9 गुना
25. 1.5 V विद्युत वाहक बल और 0.5 Ω आंतरिक प्रतिरोध वाला सेल 1 A धारा देता है। सेल का विभवान्तर होगा:
उत्तर: (B) 1 V
26. किसी परिपथ में धारा का बीजगणितीय योग होता है:
उत्तर: (A) शून्य
27. 40 W, 60 W और 100 W के तीन बल्ब 220 V स्रोत से श्रेणीक्रम में जुड़े हैं। किसकी दीप्ति उच्चतम होगी?
उत्तर: (A) 40 W
28. धारा घनत्व और धारा में से कौन सदिश राशि है?
उत्तर: (A) धारा अदिश, धारा घनत्व सदिश
29. किसी चालक में प्रतिरोधकता बढ़ती है:
उत्तर: (A) तापमान बढ़ने पर
30. ताँबे और जर्मेनियम के तार को कमरे के ताप से 80 K तक ठंडा किया जाता है। तब प्रतिरोध:
उत्तर: (C) ताँबे का घटेगा, जर्मेनियम का बढ़ेगा
