Group D Vacancy 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (
RRB) ने CEN 08/2024 के तहत ग्रुप डी (लेवल-1) के 32,438 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी के माध्यम से भारतीय रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 फरवरी 2025 तक चलेगी। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे।