Bihar Board 10th Exam Dates: BSEB ने जारी किया मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, इन छात्रों को नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

Bihar Board 10th Exam Dates: BSEB ने जारी किया मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, इन छात्रों को नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड
BSEB 10th Sent Up Exam Schedule छात्रों की योग्यता की जांच व बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पूर्व की तैयारी की स्थिति के आकलन करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 23 से 27 नवंबर के बीच सभी माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियां में होगी। फिलहाल विभाग सेंटअप परीक्षा की तैयारी में जुट चुका है। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा 27 नवंबर तक दो पालियां में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा 9:30 से 12:45 तथा दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा ही प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है। जिला को उपलब्ध प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का वितरण विद्यालयों के बीच किया जा रहा है। 75 फीसद उपस्थिति होगी अनिवार्य विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली सेंटअप परीक्षा में नियमित रूप से अध्यनरत एवं स्वतंत्र कोटि के परीक्षार्थियों को शामिल होना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने साफ तौर पर निर्देश दि…