हर स्टूडेंट की 'अपार' ID बनेगी: इसमें पढ़ाई से जुड़ा हर डेटा रहेगा; आधार की तरह स्टूडेंट्स की पहचान तय होगी ! ऐसे करें अप्लाई
हर स्टूडेंट की 'अपार' ID बनेगी: इसमें पढ़ाई से जुड़ा हर डेटा रहेगा; आधार की तरह स्टूडेंट्स की पहचान तय होगी ! ऐसे करें अप्लाई ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री यानी अपार आईडी (APAAR ID), देशभर के स्टूडेंट्स की अब यही यूनीक पहचान होगी। यह आधार की तरह 12 डिजिट का यूनीक नंबर होगा। यह आईडी किसी भी स्टूडेंट को बाल वाटिका, स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेते ही मिलेगा।
इसमें स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी ट्रांसफर, सर्टिफिकेट सत्यापन, स्किल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, स्कॉलरशिप, अवॉर्ड कोर्स क्रेडिट ट्रांसफर और अन्य कोई उपलब्धि जैसी सारी जानकारी डिजिटल रूप में समाहित रहेगी।
देश के 30 करोड़ स्टूडेंट्स को अपार के दायरे में लाया जाएगा देशभर में करीब 30 करोड़ स्टूडेंट्स हैं। इनमें से 4.1 करोड़ उच्च शिक्षा और करीब 4 करोड़ स्किलिंग कोर्स से जुड़े हैं। बाकी स्कूलों में हैं। एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट सिस्टम लागू होने के चलते इस सत्र से एक हजार से अधिक उच्च शिक्षा संस्थानों के एक करोड़ से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपार के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य सभी 30 करोड़ छात्रों को अपार नंबर के दायरे में लाने का है।
शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों के सचिवों को पत्र लिखकर सभी स्कूल-कॉलेजों में स्टूडेंट्स का अपार रजिस्ट्रेशन कर…