बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी
जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। मैट्रिक और इंटर के छात्र विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले यह तिथि 18 सितंबर 2023 तक निर्धारित थी, लेकिन छात्र हित में बोर्ड ने इसे 20 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया है।
जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर 2023 तक होगा, उनके मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड में त्रुटि सुधार 21 सितंबर 2023 को जारी किया जायेगा। ऐसे छात्र 21 सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करा सकते हैं। BSEB Board के मुताबिक, कई बार छात्र अपने नाम या माता-पिता के नाम की जगह अंग्रेजी वर्णमाला का कोई अक्षर छोड़ देते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों को रजिस्ट्रेशन आवेदन पर पूरी जानकारी भरने का स्पष्ट निर्देश दिया है।
- इंटरमीडिएट / मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हुए विद्यार्थियों के जारी रजिस्ट्रेशन कार्ड में त्रुटि सुधार हेतु समिति द्वारा दिनांक 20.09.2023 तक अवसर प्रदान किया गया है।
- रजिस्ट्रेशन कार्ड में यदि विद्यार्थियों के नाम या उनके माता/पिता के नाम की मात्र लघु स्पेलिंग (i.e. A, E, K, M, etc) या फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय, वैवाहिक स्थिति आदि से संबंधित त्रुटि हो तो उसका सुधार दिनांक 20.09.2023 तक किया जायेगा।
- त्रुटि पाए जाने पर सर्वप्रथम विद्यार्थी स्वयं उस त्रुटि का सुधार कर अपने हस्ताक्षर के साथ उसकी एक प्रति (फोटोकॉपी) अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान को सुधार हेतु उपलब्ध करा देंगे, जिसके आधार पर शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा विद्यार्थी उक्त विवरण में ऑनलाइन रूप से सुधार किया जायेगा ।
- इसी क्रम में इंटरमीडिएट / मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने से छूटे हुए विद्यार्थियों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु तिथि दिनांक 20.09.2023 तक विस्तारित किया गया है।
- जिन विद्यार्थियों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन दिनांक 20.09.2023 तक किया जायेगा, उनका रजिस्ट्रेशन कार्ड दिनांक 21.09.2023 को जारी कर दिया जायेगा।