कक्षा एक से 8वीं तक की 85 किताबों में बदलाव | Changes in 85 books from class 1 to 8th

कक्षा एक से 8वीं तक की 85 किताबों में बदलाव | Changes in 85 books from class 1 to 8th
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद अर्थात एससीईआरटी ने सरकारी स्कूलों के एक से आठवीं तक के कुल 85 किताबों में बदलाव का काम पूरा कर लिया है। अब इन किताबों की जल्द ही छपाई होगी। इस बाबत एससीईआरटी ने बिहार टेक्सट बुक कॉपोरेशन को पत्र लिखा है। हर कक्षा में छात्रों की संख्या के अनुसार किताबों की छपाई होगी। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को पत्र लिख कर कक्षावार छात्रों की संख्या मांगी गई है। बता दें कि हाल के कुछ महीने के दौरान एससीईआरटी ने आठवीं तक की किताबों की समीक्षा की थी। इसमें सभी किताब मिलाकर चार हजार से अधिक त्रुटियां निकल कर आयीं। फिर विषय विशेषज्ञों से इसे सही करवाया गया है। दूसरी तरफ किताबों में अक्षरों को स्पष्ट किया गया है, जिससे बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के अनुसार 12 साल बाद इन कक्षाओं की किताबों की फिर से छपाई करवाई जाएगी। इस बार कई तरह के बदलाव से स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी सहूलियत मिलेगी। एक से आठवीं तक की सभी किताबों की अशुद्धियां और त्रुटि को सही कर दिया गया है। अब छपाई की जाएगी। इसकी सूची बिहार…